
अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस, 17 नवंबर- जानें क्यों मनाते हैं यह दिवस
About this episode
अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस International Students Day प्रत्येक वर्ष '17 नवम्बर' को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस पर दुनिया को यह बताता है कि एक शिक्षित छात्र सम्पूर्ण विश्व के लिए एक वरदान की तरह है। इसलिए हम सबको अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस पर शिक्षा की शक्ति यानि छात्रों की शक्ति को समझना है। यह एक ऐसा दिन है जब हम प्राग में उन हजारों छात्रों की बहादुरी को याद करते हैं जिन्होंने राष्ट्रीय गौरव और उच्च शिक्षा के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी। 1939 में, नाजी सेना ने बिना किसी मुकदमे के नौ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया और मार डाला। दरअसल चेकोस्लोवाकिया की राजधानी प्राग Prague the capital of Czechoslovakia में वहां के छात्रों और शिक्षकों ने एक प्रदर्शन का आयोजन किया था। वह प्रदर्शन देश की स्थापना के वर्षगांठ के मौके पर था। नाजियों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दीं जिससे मेडिकल का एक छात्र मारा गया। इसके अलावा 1,200 से अधिक छात्रों को यातना शिविरों में भेज दिया और कई जीवित नहीं रहे। अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस मूल रूप से प्राग विश्वविद्यालय के 1,200 से अधिक छात्रों के स्मरणोत्सव का दिन है। अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस उनके बलिदान को याद करता है। 1939 में नाजियों द्वारा धावा बोलने वाले चेक विश्वविद्यालयों और बाद में मारे गए छात्रों और यातना शिविरों में भेजे जाने वाले छात्रों की याद में, अब इसे कई विश्वविद्यालयों द्वारा चिह्नित किया जाता है। शिक्षा का अधिकार आज भी कई देशों में एक संघर्ष बना हुआ है। इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति और अन्य संसाधनों के बारे में जागरूक करें। तो आइये आज इस अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस पर हम Pledge to protect the rights of students and youth छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।
Get every episode summarized
Each time Think With Niche publishes, we email you a written briefing from the transcript — the topics, who appeared, and any specific claims, with the ad reads skipped.
Email me new episodesFree for 3 shows. No card needed.
Hosts & guests
No transcript yet
This episode has not been transcribed. Request it and it moves to the front of the queue.
More episodes
More from Think With Niche

Bombay HC Orders Fresh Testing Of Johnson & Johnson Baby Powder
Think With Niche

मुकेश अंबानी की 13 बेहतरीन आदतें
Think With Niche

कल का चौकीदार, आज बन गया सुपरस्टार
Think With Niche

Information Technology में करियर बनाने के लिए 5 बेस्ट कोर्स
Think With Niche